Benime App क्या है और इससे हाथ से लिखने वाला वीडियो कैसे बनाएं

Benime App Kya Hai – आज के समय में यूट्यूब हो या इंस्टाग्राम, कॉम्पिटिशन काफी बढ़ गया है और लोग वीडियो वायरल करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं, जैसे कुछ लोग लोगों के साथ वीडियो शेयर करते हैं तो कुछ अपने वीडियो एडिटिंग पर ध्यान देते हैं। लेकिन आज के समय में इन प्लेटफॉर्म पर वही लोग टिक पाते हैं जो अपने वीडियो को अच्छे से एडिट कर सकते हैं।

अगर आप भी यूट्यूब पर वीडियो बनाने के शौकीन हैं और आप हाथ से लिखने वाली वीडियो बनाना चाहते हैं तो आपको Benime App की जरूरत पड़ेगी क्योंकि इस ऐप से आप हाथ से लिखने वाली वीडियो बना सकते हैं।

आइए अब हम बिना किसी देरी किए जानते हैं कि Benime App क्या है और इस ऐप हाथ से लिखने वाली वीडियो कैसे बनाएं

Benime App क्या है?

बेनिमे एक वीडियो एडिटिंग ऐप है। इस ऐप के जरिए आप व्हाइट बोर्ड, एनिमेशन, मार्केटिंग जैसे कई वीडियो बना सकते हैं। यह ऐप ऑटोमेटिक हाथ से लिखने वाले वीडियो के लिए लोकप्रिय है क्योंकि इसमें हाथ अपने आप चलता है इसमें आपको हाथ हिलाने की जरूरत नहीं पड़ती है। जैसे कि अन्य ऐप्स की तरह आपको पहले हाथ जोड़ना होगा और फिर उसे अपनी इच्छानुसार एडिट करना होगा, बल्कि इसमें आपको सिर्फ टेक्स्ट जोड़ना होगा, बाकी का सारा काम अपने आप हो जाएगा।

इसके अलावा आप Benime App में सामान्य वीडियो एडिटिंग से लेकर प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग तक कर सकते हैं जैसा कि सभी ऐप्स में होता है।

Benime App Review

App Name : Benime App

Category : Art & Design

Company : Benzveen

Ratings : 3.9✯

Benime App की विशेषताएं

  1. Sticker, आवाज और म्यूजिक लगाना
  2.  वीडियो का बैकग्राउंड इमेज और कलर बदलना
  3. हाथ से लिखने वाली वीडियो बनाना
  4. असीमित व्हाइटबोर्ड एनीमेशन वीडियो
  5. टेक्स्ट शैली, रंग और आकार

हाथ से लिखने वाली वीडियो कैसे बनाएं? 

जब आप ऐप ओपन करते हैं तब आपके सामने एक नया पेज खुल जाता है जिसमें आप प्रोजेक्ट को इंपोर्ट या नया प्रोजेक्ट भी बना सकते है।

Benime App

सबसे पहले आपको प्लस के बटन पर क्लिक करना है उसके बाद वीडियो का टाइटल रखना है। अब आपको वीडियो का साइज चुनना हैं जैसे- यूट्यूब, टिकटोक, इंस्टाग्राम और फेसबुक , फिर क्रिएट बटन पर क्लिक करना है। अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा, जिसमें वीडियो एडिट करने के सारे फीचर होते है।

Hand Button

हाथ वाली वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले आपको हाथ के बटन पर क्लिक करना है और अपने मनपसंद अनुसार एक पेंसिल या पेन को चुनना है।

Text Button

अब आपको टेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है और टेक्स्ट डालना है फिर इंसर्ट पर क्लिक करना है तब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आप टेक्स्ट कलर, साइज और बैकग्राउंड जैसे चीजें एडिट कर सकते है।

उसके बाद आप अपने प्रोजेक्ट को सेव कर सकते हैं देखा दोस्तों, इस ऐप में हाथ से लिखने वाली वीडियो बनाना इतना आसान है।

Benime App में एनीमेशन वीडियो कैसे बनाएं? 

एनीमेशन वीडियो बनाने के लिए सबसे पहले आपको न्यू प्रोजेक्ट चुनना है उसके बाद टेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है। अपने मनपसंद अनुसार टेक्स्ट लिखना है और इंसर्ट बटन पर क्लिक करना है। अब आपको नीचे तीन बिंदु पर क्लिक करना है फिर आपके सामने एक एनीमेशन का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आपको क्लिक करना है।

Benime App क्या है

अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें ढेर सारे एनीमेशन दिखाई देते हैं उन एनीमेशन को चुनकर आप अपने वीडियो में टेक्स्ट को एनीमेशन का रूप दे सकते है।

Benime App में Stickers कैसे लगाये? 

Benime App में स्टीकर लगाने के लिए सबसे पहले आपको स्टिकर बटन पर क्लिक करना है उसके बाद आपके सामने Add Image का बटन दिखाई देता है जब आप Add Image पर क्लिक करते हैं तब आपके सामने गैलरी खुल जाती है जिसमें से आप अपना मनपसंद स्टीकर चुन सकते है। इतना ही नहीं, आप इसमें एनिमेशन और Giphy भी लगा सकते हैं

Benime App से पैसे कैसे कमाएं? 

दोस्तों Benime App से आप सीधे पैसे नहीं कमा सकते हैं लेकिन आप इस ऐप का इस्तेमाल करके जरुर पैसे कमा सकते है। जैसा कि आपको पता है हर एक वीडियो एडिटर में हाथ वाली वीडियो बनाना बहुत ही कठिन है लेकिन आप Benime App का उपयोग करके आसानी वीडियो बना सकते हैं और आप उन लोगों को वीडियो बनाकर दे सकते हैं जो लोग हाथ वाली वीडियो नहीं बना सकते है। आप वीडियो के बदले में उनसे कुछ पैसे ले सकते है।

कया Benime App असली है? 

जी हा, Benime App असली है जिसमें आप ऑटोमेटिक हाथ से लिखने वाली की वीडियो बना सकते है।

निष्कर्ष

Benime App हाथ से लिखने वाली वीडियो बनाने के लिए अच्छा है इसमें आप हाथ वाउ वीडियो बना सकते है तो दोस्तों आज आपने सीख लिया कि Benime App क्या है तो कुल मिलाकर बेनिमे ऐप अच्छा है यदि आपको Benime App के बारे में ओऊ जानकारी प्राप्त करनी है तो आप नीचे कमेंट लिख सकते है।

 

0Shares

Leave a comment