Splice App क्या है और इसे कैसे चलाते हैं

Splice App Kya Hai – नमस्कार दोस्तों, क्या आपको वीडियो एडिटिंग करना पसंद है क्योंकि आज हम आपको स्प्लिस ऐप के बारे में बताएंगे, इस ऐप का उपयोग करके आप वीडियो एडिट चुटकी में कर सकते हैं। यदि आप भी सोशल मीडिया के लिए एक वीडियो एडिटिंग ऐप ढूंढ रहे हैं तो आप स्प्लिस ऐप के बारे में पूरी तरह से जान सकते हैं।

इस पोस्ट में हम आपको Splice App क्या है इसके बारे में तो बताएंगे, परंतु इस ऐप को कैसे चलाएं आपको यह भी बताएंगे। चलो बिना किसी देरी के इस आर्टिकल को शूरू करते हैं।

Splice App क्या है? 

स्प्लिस एक वीडियो एडिटिंग ऐप है जिसमें आप फोटो और वीडियो एडिट कर सकते हैं इस ऐप की मदद से आप यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया के लिए वीडियो एडिट कर सकते हैं। आप इसमें फोटो पर गाने और वीडियो पर इफेक्ट जैसे बहुत कुछ लगा सकते हैं।

Splice App Review

App Name : Splice – Video Editor Maker

Company : Bending Spoons

Ratings : 4.2✯

Splice App कैसे चलाते हैं? 

सबसे पहले आपको स्प्लिस ऐप को ओपन करना है उसके बाद न्यू प्रोजेक्ट पर क्लिक करना हैं। जैसे ही आप न्यू प्रोजेक्ट पर क्लिक करते हैं तब आपके सामने आपके फोन की गैलरी खुल जाती है जिसमें आपको फोटो या वीडियो सेलेक्ट करनी होती हैं।

Splice App Kya Hai

उसके बाद असली वीडियो एडिटिंग का काम शुरू होता है अब हम आपको नीचे वीडियो बनाने के कुछ खास पॉइंट बताने जा रहे हैं इनको पढ़कर आप इस ऐप में वीडियो असानी से बना सकते हैं।

Media

जब आप वीडियो एडिटिंग के मेन पेज पर आते हैं तब आपको सबसे पहले एक मीडिया का ऑप्शन दिखाई देता है यानी आप मीडिया बटन पर क्लिक करके अपनी गैलरी में से फोटो या वीडियो सेलेक्ट कर सकते हैं।

 Text

दूसरे नंबर पर आपको टैक्स्ट का ऑप्शन दिखाई देता है इस टैक्स्ट का इस्तेमाल कर आप किसी भी फोटो या वीडियो पर टेक्स्ट लिख सकते हैं। यदि आप चाहें तो उस टेक्स्ट का कलर और बैकग्राउंड भी चेंज कर सकते हैं। अपने मनपसंद अनुसार टैक्स का फोंट भी चेंज कर सकते हैं।

Effects

तीसरे नंबर पर इफेक्ट का ऑप्शन आता है इसका इस्तेमाल आप किसी भी वीडियो का इफेक्ट चेंज कर सकते हैं जैसे आपने इंस्टाग्राम पर वीडियो देखा होगा जिसमें इफेक्ट दिखाई देता है ठीक उसी प्रकार आप भी इसमें टीवी जैसे इफेक्ट चेंज कर सकते हैं।

Music

चौथे नंबर पर म्यूजिक का बटन आता है यदि आप चाहें तो इसमें अपना म्यूजिक भी ऐड कर सकते हैं परंतु इसमें आपको ढेर सारे म्यूजिक मिल जाते हैं जैसे टॉप, ट्रेंडिंग और ब्लॉग, आप सर्च करके भी म्यूजिक खोज सकते हैं।

Overly

पांचवे नंबर पर Overly का बटन आता है यानी आप वीडियो के ऊपर कोई फोटो और वीडियो जोड़ सकते हैं। इस ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप ग्रीन स्क्रीन वीडियो भी ऐड कर सकते हैं और उसका बैकग्राउंड हटा सकते हैं।

Blank

छटवे नंबर पर blank बटन आता है इस ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप बैकग्राउंड हटा सकते हैं यानी बैकग्राउंड को काला बना सकते हैं यदि आप चाहें तो बैकग्राउंड का कलर जैसे हरा और पीला चेंज कर सकते हैं।

Sound

सातवें नंबर पर साउंड का बटन आता है इस सातवें ऑप्शन में आपको ढेर सारे फनी साउंड मिल जाते हैं इन फनी साउंड का उपयोग आप कॉमेडी वीडियो में कर सकते हैं।

Voice

आठवें नंबर पर वॉइस का बटन होता है इसमें आप कोई भी आवाज रिकॉर्ड कर अपने वीडियो मे लगा सकते हैं।

Splice App पर स्लो मोशन कैसे करें? 

आप जो वीडियो स्लो मोशन में बनाना चाहते हैं आपको उस पर क्लिक करना हैं। तब आपके सामने एक Speed का ऑप्शन दिखाई देता है इस ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप वीडियो को स्लो मोशन में कर सकते हैं बस आपको इसमें टाइम सेलेक्ट करना हैं। यदि आप वीडियो की गति तेज करना चाहते हैं तब आपको टाइम को बढ़ाना है और अगर आप वीडियो को स्लो मोशन में करना चाहता है तब आपको टाइम को घटाना हैं।

Splice App पर वीडियो कैसे काटते हैं?

सबसे पहले आपको उस वीडियो पर क्लिक करना है जो आप काटना चाहते हैं जब आप उस वीडियो पर क्लिक करते हैं तब आपको एक Split का ऑप्शन दिखाई देता हैं। Split का उपयोग करके आप वीडियो को दाएं, बाएं और बीच में से काट सकते हैं।

Splice App मे विडियो की सेटिंग कैसे करें? 

जब आप अपनी वीडियो पूरी तरह से एडिट कर लेते हैं तब आपको ऊपर सेटिंग का एक बटन दिखाई देता है जिस पर आपको क्लिक करना हैं। अब आपको अपनी वीडियो का टाइटल रखना है ताकि आपको यह याद रह सके कि आपने कौन सी वीडियो एडिट की हैं। अब आपको नीचे Aspect Ratio के फ्रेम दिखाई देंगे, जैसे यूट्यूब, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट और फेसबुक आदि, इन फ्रेम का उपयोग करके आप वीडियो की लंबाई और चौड़ाई ठीक कर सकते हैं।

Splice App मे प्रोजेक्ट डिलीट कैसे करें? 

आपको इस ऐप में दो प्रोजेक्ट फ्री मिलते हैं यानी आप इसमें दो वीडियो फ्री में बना सकते हैं उसके बाद यदि आप ओर वीडियो बनाना चाहते हैं तो आपको इन दो प्रोजेक्ट को पहले डिलीट करना होता है उसके बाद आप फिर से एक नया प्रोजेक्ट बना सकते हैं। प्रोजेक्ट को डिलीट करने के लिए सबसे पहले आपको होम स्क्रीन पर आना होता है फिर आपको 2 प्रोजेक्ट दिखाई देंगे, जो आप ने बनाए हैं।

आपको उस प्रोजेक्ट के तीन बिंदु पर क्लिक करना है जो आप डिलीट करना चाहते हैं। उन तीन बिंदु में आपको पहला रीनाम, दूसरा डुप्लीकेट और तीसरा डिलीट का बटन दिखाई देगा, आपको डिलीट बटन पर क्लिक करना है जैसे ही आप डिलीट बटन पर क्लिक करते हैं तो आपका प्रोजेक्टर डिलीट हो जाता है इस प्रकार आप इस ऐप में प्रोजेक्ट को डिलीट भी कर सकते हैं।

क्या Splice App सुरक्षित है?

जी हां, Splice App सुरक्षित है कयोकि यह प्ले स्टोर पर उपलब्ध है तथा इस ऐप की रेटिंग 4.2 है।

निष्कर्ष

यदि देखा जाए तो Splice अच्छा ऐप है परंतु यह आपको केवल दो प्रोजेक्ट फ्री में एडिट करने को देता है। यदि आप चाहें तो उन प्रोजेक्ट को आप बारी- बारी से एडिट कर सकते है। यदि दोस्तों आपको Splice App के बारे में ओर जानकारी प्राप्त करनी है तब आप हमें जरूर बताएं। हम इस Splice App के बारे में ओर जानकारी देने का प्रयास करेंगे।

0Shares

Leave a comment