अब आप Text To Speech (TTS) ऐप के जरिये टेक्स्ट को हिंदी स्पीच में बदल सकते हैं यदि आप सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते हैं और आपकी आवाज एकदम बेकार है या आप वीडियो में सही से बोल नहीं पाते हैं तब आपको वीडियो में ऑडियो डालने के लिए Text To Speech App की जरूरत पड़ती है।
इस ऐप के जरिए आप अनेक भाषाओं में टेक्स्ट को स्पीच में बदल सकते हैं जैसे हिंदी, इंग्लिश और स्पेनिश, लेकिन आज हम आपको Text To Speech Hindi में बदलकर दिखाएंगे
Text To Speech (TTS) App क्या है?
टेक्स्ट टू स्पीच ऐप टेक्स्ट को स्पीच में बदलता है फिर उस स्पीच का ऑडियो आपको देता है इस ऐप में 54 भाषाएं उपलब्ध है जिसमें से इंग्लिश, स्पेनिश और फ्रेंच, यहां तक की भारत में बोली जाने वाली भाषा में हिंदी, बंगाली और तमिल भी उपलब्ध है।
Text To Speech (TTS) App Review
App Name : Text To Speech (TTS)
Category : Speech
Ratings : 4.6✯
Text To Speech (TTS) App की विशेषताएं
इस ऐप की कुछ विशेषताएं हैं जो शायद आपको पसंद आ सकती है।
Languages
इस ऐप में 60 प्लस भाषाएं उपलब्ध है जिसमें से प्रमुख इंग्लिश, बंगाली, तमिल, हिंदी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियन, जापानी, नेपाली, थाई और इटालियन भाषा देखने को मिलती है।
Pitch
इस विकल्प की मदद से आप अपनी आवाज को भारी या पतला कर सकते हैं शुरू में आवाज 50% तय की हुई होती है यदि आप चाहे उस लाइन को घटाकर या बडाकर आवाज में परिवर्तन कर सकते है।
Speed
आप स्पीच की गति को कम या ज्यादा भी कर सकते हैं यदि आपको स्पीच की गति को बढ़ाना है तब आपको लाइन को आगे की ओर लेकर जाना है और अगर घटाना है तो लाइन को पीछे की ओर लेकर जाना है।
Volume
वॉल्यूम विकल्प भी शानदार है आप अपनी पसंद अनुसार आवाज को कम और ज्यादा भी कर सकते है।
Playback Option
प्लेबैक का उपयोग कर आप अपने अनुसार स्पीच सुन सकते हैं जैसे आप जिस टेक्स्ट पर उंगली रखते हैं स्पीच वहीं से शुरू हो जाता है।
टेक्स्ट को हिंदी स्पीच में कैसे बदले?
यदि आप टेक्स्ट को हिंदी स्पीच में बदलना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले भाषा को चुनना होगा, इसके लिए आपको भाषा बटन पर क्लिक करना है उसके बाद आपको अपनी भाषा को चुनना है। यदि आपको अपनी भाषा नहीं मिलती है तो आप भाषा को सर्च कर सकते है।
देखो दोस्तों जब आप भाषा को सेलेक्ट कर लेते हैं तब आपके सामने चार-पाच आवाज सेलेक्ट करने के विकल्प आते हैं यानी आपको इनमें से एक को चुनकर Done बटन पर क्लिक करना है।
फिर आपको Enter Text Here बॉक्स में टेक्स्ट को डालना है या पेस्ट बटन पर क्लिक करके टेक्स्ट को डाल सकते हैं जो आपको ऊपर दिखाई देगा।
अब आपके सामने ऑडियो नियंत्रण करने के Pitch, Speed और Volume बटन दिखाई देते हैं जिससे आप ऑडियो नियंत्रण कर सकते हैं जैसे आवाज को बढ़ाना और घटाना।
उसके बाद आप इस ऑडियो को सेव कर सकते है।
इस ऐप की थीम कैसे बदले?
थीम बदलने के लिए आपको सबसे पहले सेटिंग बटन पर क्लिक करना है उसके बाद ऐप थीम बटन पर क्लिक करना है फिर आपके सामने नया पेज ओपन हो जाता है जिसमें दो बटन सफेद थीम और डार्क थीम के दिखाई देते है। फिर आप अपनी पसंद अनुसार थीम को चुन सकते है।
निष्कर्ष
दोस्तों आज आपने Text To Speech ऐप की मदद से टेक्स्ट को हिंदी स्पीच में बदलना सीख लिया होगा। हम उम्मीद करते हैं आपको इस ऐप की विशेषताएं अच्छी लगी होगी।