यदि आप भी यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं और आपको वीडियो एडिटिंग करने के लिए एक वीडियो एडिटिंग ऐप की जरूरत पड़ती है तो आपको एक बार YouTube Create App के बारे में जानना चाहिए क्योंकि यह ऐप गूगल का खुद का है इस ऐप को गूगल ने बनाया गया है।
इस ऐप में आप आसानी से वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं और यूट्यूब पर सीधे पब्लिश कर सकते हैं तो आज हम आपको बताएगें की YouTube Create App की विशेषताएं क्या है।
YouTube Create App क्या है?
यूट्यूब क्रिएट ऐप एक वीडियो एडिटिंग ऐप है जिसे Google LLC विकसित किया गया है। इस ऐप में आप आसानी से वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं क्योंकि इसमें वॉयस ओवर, ऑटो-कैप्शन, फ़िल्टर, प्रभाव जैसे और भी विकल्प उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल कर आप वीडियो को उच्च स्तर का बना सकते है।
YouTube Create App की विशेषताएं क्या है?
यूट्यूब क्रिएट ऐप की बहुत सारी विशेषता है उनमें से प्रमुख हम नीचे दे रहे हैं
Overlay
ओवरले विकल्प में आप अपनी गैलरी में से फोटो और वीडियो को इंपोर्ट कर सकते हैं यानी फोटो और वीडियो के ऊपर और वीडियो जोड़ सकते है।
Text
जब आप टेक्स्ट बटन पर क्लिक करते हैं तब आपके सामने दो ऑप्शन आते हैं पहले प्लेन टेक्स्ट और दूसरा इफेक्ट टेक्स्ट, प्लेन टेक्स्ट में आप साधारण टेक्स्ट जोड़ सकते हैं और इफेक्ट में आप टेक्स्ट को इफेक्ट में बदल सकते है। यदि आप चाहे तो उस टेक्स्ट का फोंट और कलर भी बदल सकते है।
Stickers
स्टिकर आपको अपने फोन से ऐड करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसमें आपको स्टिकर का भी विकल्प मिलता है जिसमें आप अपनी मनपसंद का स्टिकर सर्च कर सकते है। इसके अलावा आप GIFS और इमोजी भी लगा सकते है।
Sound
इस विकल्प पर आपको पहले से साउंड मिल जाते हैं लेकिन आप चाहे तो अपने मनपसंद का साउंड सर्च कर सकते है। इसके अलावा इसमें कुछ साउंड इफेक्ट भी मिल जाते हैं जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं ऐसा नहीं है कि आप अपना खुद का म्यूजिक ऐड नहीं कर सकते बिल्कुल कर सकते है।
Voiceover
जैसा कि आपको पता है Voiceover में आप अपनी खुद की आवाज रिकॉर्ड करके लगा सकते हैं आप आवाज को उच्चतर का बनाने के लिए Cut, Fade, Volume और Audio Cleanup आप उपयोग कर सकते है।
Caption
वीडियो में आप कैप्शन भी लगा सकते हैं कैप्शन लगाने के लिए आपको सामने तीन भाषाऐ इंग्लिश, हिंदी और स्पेनिश मिल जाती है।
Filters
फिल्टर में आप बहुत सारे फिल्टर इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे उदाहरण के लिए पुराना, धुंधला, गहरा और सुनहरा आदि। आप फिल्टर को कम और बढ़ा भी सकते है।
Effects
इसमें शानदार इफेक्ट भी मौजूद है और भी बहुत सारे जैसे गुणा, रेडियल गुणा और पेपर बनावट, इफेक्ट को लगाने के लिए आपको अपना पसंदीदा इफेक्ट को चुनना है और Done बटन पर क्लिक कर देना है।
दोस्तों इतने सारे आपके सामने शानदार विकल्प दिखते हैं लेकिन उसके अलावा और भी बहुत सारे इस ऐप की फीचर है जिसमें से समायोजित , एनिमेशन, हटाएं, डुप्लिकेट , क्रॉप, बदलें, 40 ट्रांज़िशन, गति बढ़ाएं या धीमा करें, पृष्ठभूमि हटाएं, आगे और पीछे ले जाएं।
यह भी पढें – Splice App क्या है
वीडियो में बैकग्राउंड शोर को कैसे हटाएं?
यदि आप युटुब क्रिएट ऐप से वीडियो के बैकग्राउंड में शोर को हटाना चाहते हैं तब आपको सबसे पहले युटुब क्रिएट ऐप से आवाज को रिकॉर्ड करना होगा, उसके बाद रिकॉर्ड की गई आवाज पर दो बार क्लिक करें। फिर आपके सामने Audio Cleanup का बटन दिखाई देगा उस पर आपको एक बार क्लिक करना है फिर यह ऐप आपकी वीडियो के बैकग्राउंड में शोर को कम कर देगा।
निष्कर्ष
YouTube Create कमाल का ऐप है इस ऐप को पहली बार चलाने में आपको थोड़ी दिक्कत होगी क्योंकि हर एक ऐप में इंटरफेस अलग होता है लेकिन जब आप इस ऐप पर रोजाना वीडियो एडिटिंग करेंगे तो आप वीडियो एडिटिंग में निपुण हो जाएगे। यदि आपको युटुब क्रिएट ऐप के बारे में और कुछ जानना है तब आप हमें बता सकते हैं।